पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की तरफ से पकड़े गए मोहम्मद जफर रियाज ने पाकिस्तान के नापाक इरादों की कहानी बयां की है, जिसे सुनने के बाद भारत की खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। फिलहाल रियाज और शमशाद दो दिन के पुलिस रिमांड में हैं। उनसे सिर्फ पंजाब ही नहीं, पूरे देश की 11 एजेंसियां पूछताछ में कर रही हैं।
कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान रियाज ने जानकारी दी कि पाकिस्तान में ISI के एजेंट ने उसे फंसा रखा है। उसके बच्चे और बीवी दोनों ही पाकिस्तान में कैद कर रखे हैं। उसका वीजा ही एक्सटेंड नहीं होने दिया जा रहा। उन्होंने रियाज को साफ कर दिया कि पहले वह भारत जाकर उन्हें आर्मी की मूवमेंट्स की तस्वीरें भेजे। उसके बाद ही उसे पाकिस्तान का वीजा दिया जाएगा। वह अपने बीवी व बच्चों से मिल पाएगा। बच्चों व बीवी के लिए ही उसे अपने देश से गद्दारी करनी पड़ी।
2005 में पाकिस्तान में की थी शादी
रियाज पहले ही पुलिस को सूचना दे चुका है कि 2005 में वह पाकिस्तान गया था, जहां उसकी मुलाकात राबिया नाम से हुई। दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। रियाज का वहां एक्सीडेंट हो गया तो वह वहीं सैटल हो गया। राबिया ने उसकी मुलाकात ISI अधिकारी आवेश से करवाई। कई बार वह राबिया को अपने साथ भारत भी लेकर आया था।
17 सालों से कर रहा था भारत में जासूसी
वीजा खत्म होने के बाद वह अपनी बीवी व बच्चे के साथ पाकिस्तान चला जाता। रियाज को पाकिस्तान में रहने के लिए पाक वीजा की आवश्यकता होती थी। वीजा खत्म होने पर वह भारत आता और यहां इंडियन आर्मी की जानकारियां जुटाकर पाकिस्तान भेजता। वह पिछले 17 सालों से भारतीय सेना की जानकारियां जुटाकर पाकिस्तान भेज रहा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.