पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस करेगी आंदोलन:नुक्कड़ नाटक और सत्याग्रह के जरिए जनता के बीच सच्चाई लेकर जाने की कही बात

विदिशा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट से सजा होने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध कर रही है। अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सब जगह आंदोलन कर रही है। विदिशा में भी राहुल गांधी के समर्थन में आंदोलन करने जा रही है।

जिसको लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष कमल सिलाकारी, विधायक शशांक भार्गव, जिला संगठन मंत्री मोहित रघुवंशी, प्रदेश महामंत्री पंकज जैन सहित अन्य कांग्रेसजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि उनके नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार ने साजिश की है और उनकी संसद की सदस्यता रद्द की है। इससे पहले इस तरह की कार्रवाई नहीं की गई है जैसा उनके नेता के साथ हुआ है। कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव का कहना था की राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आंदोलन कर रही है जन जागृति यात्रा कर रही है विदिशा में भी आंदोलन किए जाएंगे जिसके तहत जिला स्तरीय जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल सिलाकारी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है जो कि गलत है, राहुल गांधी जिन मुद्दों पर संसद में बोलना चाह रहे थे उन्हें बोलने नहीं दिया गया और ना ही संसद के बाहर उन्हें बोलने दिया जा रहा है। कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन कर रही है। जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और ग्रामीण स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे है। विदिशा जिले में भी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता लगातार आंदोलन करेंगे।