पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विदिशा में महिला ने लगाई फांसी:फंदा काटकर परिजनों ने नीचे उतारा, हालत नाजुक, भोपाल रेफर

विदिशा4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा में महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घर में मौजूद परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देख तो तत्काल फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गढला गांव में रहने वाली ममता अहिरवार घर में एक कमरे में अज्ञात कारणों के चलते स्टूल पर खड़े होकर तौलिया से फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गई। स्टूल गिरने की आवाज सुनकर छत पर मौजूद परिजन नीचे पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद गेट खोल कर देखा तो ममता ने फांसी लगा ली थी। परिजनों ने फंदा काट कर उसे नीचे उतारा और तुरंत उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल मैं भर्ती किया गया। ज्यादा हालत गंभीर होने पर उसे को भोपाल रेफर कर दिया। ममता की हालत नाजुक बनी हुई है।

महिला के पति सोमत सिंह ने बताया कि उसकी 2018 में शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। दो बच्ची और एक 4 साल का लड़का है। ममता ने किस कारण से फांसी लगाई है। इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है । वही पुलिस का कहना है कि ममता के बयान लेने की कोशिश की थी लेकिन ममता की हालत गंभीर होने के कारण बयान नहीं हो पाए है। बाद में उसे भोपाल रेफर कर दिया है। महिला के बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी या फिर उसने फांसी क्यों लगाई है।

खबरें और भी हैं...