पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्राम सिरावदा नदी किनारे चल रही अवैध मिट्टी की खदान धंसने से मनीष मालवीय नामक एक 21 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को शासकीय जन चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर- ट्राली जब्त कर ली है।
ग्राम सिरावदा में चल रही अवैध खदान में मिट्टी की खुदाई करने के लिए वार्ड क्रमांक 8 बेदनखेड़ी निवासी 21 वर्षीय मनीष मालवीय और 22 वर्षीय घनश्याम अहिरवार मौके पर गए थे। घायल युवक ने बताया कि खुदाई करने के बाद दोपहर में बैठकर जब खाना खा रहे थे। तभी अचानक ऊपर से मिट्टी गिर गई। इससे मिट्टी में दब गए। वहां मौजूद कुछ लोगों की मदद से दोनों युवकों को मिट्टी से बाहर निकाला गया। लेकिन मनीष की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि घनश्याम घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लाया गया। बाद में विदिशा रेफर कर दिया गया।
अवैध रूप से चल रही है खदान
बेतवा नदी किनारे यह पीली मिट्टी की यह अवैध खदान लंबे समय से चल रही है। प्रतिदिन इस खदान से 10 से 15 ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी भरकर नगर में चल रहे ईंट भट्टों के लिए सप्लाई की जाती है। पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई थी।
एसडीएम रोशन राय ने बताया कि मौके से शासकीय रकबा में अवैध मिट्टी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है। कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी हालत में अवैध उत्खनन नहीं होने दिया जाए। मामले की जांच कर पता लगाया जाएगा कि यह अवैध उत्खनन कौन कर रहा था। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
नदी किनारे मिलती है पीली मिट्टी
बेतवा नदी के किनारे पीली मिट्टी मिलती है। इसका उपयोग भट्टों में ईंट बनाने के लिए किया जाता है। इसमें कंकड़ नहीं होते। इसके कारण ईंट मजबूत रहती है। पूरे शहर में छोटे, बड़े 100 से ज्यादा ईंट, भट्टे संचालित हैं। इन सभी में कौन है। इसका ही उपयोग किया जाता है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.