पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तारा बाघिन, बाघ और शावक एक साथ आराम फरमाते नजर आए। टाइगर फैमिली को देखकर कर सफारी में आए पर्यटक उत्साहित हो गए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में गए पर्यटकों को बाघ, बाघिन, शावक पूरे परिवार के साथ दिखे। जिसके बाद पर्यटकों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल खितौली जोन के वन तलैया मे बाघिन तारा, शावक और बाघ छोटा भीम सहित पांच बाघ दिखे। बांधवगढ़ के अधिकारियों का कहना है कि इन शावकों की उम्र लगभग डेढ़ साल है। 2.5 साल के होने के बाद ये शावक बाघिन मां से अलग हो जाएंगे और अपनी नई टेरिटरी बनाएंगे।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक बीएस अन्नगेरी ने बताया कि वीडियो फैक्ट है। बाघ और शावकों को सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। शावक बड़े है पर्यटकों से नहीं डरते। ये शावक कुछ महीनों में मां से अलग हो जाएंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.