पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिले के भोलगढ के पास कटनी-सिंगरौली मार्ग पर सोन नदी पर 35 करोड़ रुपए से पुल बनाया जा रहा है। जनजातीय मंत्री मीना सिंह ने मंगलवार को इसका निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन पुल की जानकारी ली। मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम भोलगढ़ के पास सोन नदी में लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल बनाया जा रहा है।
मंत्री मीना सिंह ने पुल निर्माण की जानकारी लेकर इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस पुल का कार्य 2024 तक पूरा होना है। निरीक्षण मे राजस्व और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। मंत्री मीना सिंह ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस पुल के बनने से शहडोल जिले का सीधा जुड़ाव डूब प्रभावित क्षेत्रों से हो जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.