पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउमरिया में पेयजल की समस्या ना हो इसके लिए जनजातीय मंत्री और कलेक्टर सहित जिले के अधिकारी लगातार क्षेत्र में जाकर समस्या का निराकरण कर रहे है।
बताया गया कि पेयजल समस्या का निराकरण करते हुए विभाग के ओर से विकास खंड करकेली के ग्राम कालोनी, चरगवां, ठूठाकुदरी, ओबरा, तखतपुर, बांका, कल्दा, पठारी, मगर, बेलहा, छोटी मोहनी, गिंजरी, किरनतालकला, बरही रहठा, भुण्डी, कराहिया, बुढ़िया, महरोई, लोढ़ा, आमाडोंगरी में हैंड पंपों की मरम्मत की गई।
साथ ही विकास खंड मानपुर के ग्राम महरोई, सलैया, मझौली, ददरौड़ी, घुंसु,चिमटा, मुड़गुड़ी, बल्हौड़, मदानटोला, चिल्हारी, धनवाही, काई, खुसरवाह, खलौंध, पड़वार और विकासखंड पाली के ग्राम मोहतराई, मरवाटोला, बड़वाही में 59 नग हैंड पंपों की मरम्मत की गई। जिसके बाद ग्रामीणों को समस्या से राहत मिली है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.