पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के नई आबादी इलाके में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई। मारपीट में शामिल एक महिला ने भी सड़क पर एक व्यक्ति को न सिर्फ पीटा, उसे घसीटा भी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ है। मक्सी पुलिस ने एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।
यह है पूरा घटनाक्रम
मक्सी के नई आबादी इलाके में गुरुवार को मुकेश यादव के घर के बाहर नींबू रखा हुआ था। इस पर उसका विवाद घर के सामने रहने वाले रिश्तेदार रामचंद्र यादव से हो गया। जादू टोने के शक में देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलने लगीं। पुरुषों के साथ एक महिला ने भी जमकर लाठियां चलाई।
मक्सी टीआई गोपाल चौहान का कहना है कि आबादी इलाके में घर के बाहर नींबू रखे जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद में पुलिस ने एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.