पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिले के देवलाबिहार गांव के जंगल मे तेंदुआ दिखाई देने के बाद एक ग्रामीण ने उसका वीडियो बना लिया। तेंदुआ दिखाई देने के बाद से ग्रामीण दहशत में है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौका स्थल पहुंची और तेंदुए के पगमार्क के सैंपल लिए वहीं ग्रामीणों को सावधान रहने की सलाह दी गई। विगत आठ दिनों से कालीसिंध नदी वाले इलाके में तेंदुए से दहशत बनी हुई है। खेत मे काम कर रहे एक किसान ने जैसे ही तेंदुए को देखा, चुपचाप किसान ने तेंदुए का वीडियो बना लिया।
एक सप्ताह से दहशत
शाजापुर और देवास जिले में एक सप्ताह से तेंदुए का भय बना हुआ है। तेंदुए ने अभी तक केवल हिरणों और जंगली वन्य प्राणियों को अपना शिकार बनाया। राहत की बात यह रही कि तेंदुए ने अभी तक किसी इंसान या पालतू मवेशियों पर हमला नहीं किया। तेंदुआ देवास जिले के हाटपीपलीया और बागली के जंगलों से होते हुए शाजापुर जिले की कालीसिंध नदी के किनारे जंगल में घूम रहा है। शाजापुर जिले से लगी उज्जैन जिले की सीमा में भी तेंदुए की पुष्टि हुई है। इस तरह से तेंदुआ तीन जिलों की सीमा में घूम रहा है।
कैमरा भी लगाया
अभी तक वन विभाग तेंदुए द्वारा किए गए शिकार और उसके पंजे के निशानों के आधार पर उसकी पुष्टि कर रहा था। तेंदुए को पकड़ने के लिए घुंसी क्षेत्र में कैमरा भी लगाया गया लेकिन किसान के वीडियो बनाने के बाद तेंदुए की पुष्टि हो गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.