पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशहर में रविवार को कोल्ड डे रहा। अलसुबह ठंडी हवा चली। उसके बाद कोहरा छाया। दोपहर में धूप निकली लेकिन सर्द हवा ने उसका असर कम कर दिया। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ऊपर चक्रवाती घेरे ने हिमालय की ओर से आ रही हवा के साथ मिलकर तापमान को गिरा दिया। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश सिंह के अनुसार इसके असर से सुबह कोहरा छाया रहा। सोमवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। ऐसे में दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 87 और शाम को 58 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह शून्य और शाम को 8 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के विशेषज्ञ के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के आगमन से शीत लहर से राहत मिलने की उम्मीद है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.