पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशहर में कोरोना के नए केस सामने आने का क्रम बना हुआ है। शनिवार को भी एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब उज्जैन जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। शुक्रवार को नीलगंगा थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोर को आपराधिक मामले के चलते बाल सुधार गृह भेजा गया था। शुक्रवार शाम उसका सैंपल लिया था। शनिवार को सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसके बाद किशोर को बाल सुधार गृह में ही बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में अलग रखकर उपचार दिया जा रहा है। शहर में शुक्रवार को एक ही दिन में 5 नए संक्रमित मरीज मिले थे। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची ने बताया कोरोना से बचने के लिए लोग साथ ही सर्दी-खांसी या बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर सैंपलिंग करवाएं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.