पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आधी उम्र के प्यार का दर्दनाक अंत:24 साल बड़ी महिला पर आया दिल; धमकी देकर रुपए ऐंठे तो दोस्त के साथ मिलकर मार डाला

सिंगरौली2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजीत यादव (टोपा लगाए युवक), दूसरा प्रिंस यादव (खाकी शर्ट में) ने महिला की हत्या की थी। - Money Bhaskar
अजीत यादव (टोपा लगाए युवक), दूसरा प्रिंस यादव (खाकी शर्ट में) ने महिला की हत्या की थी।

45 साल की महिला की उसके दो प्रेमियों ने जान ले ली। मौत की वजह बनी अपने से आधे उम्र के युवकों से प्रेम और फिर उन्हें रुपयों के लिए ब्लैकमेल करना। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले का है। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के धवई गांव में 11 नवंबर को घर में सड़ी-गली हालत में महिला की लाश मिली थी। हत्या के आरोप में गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

एसडीओपी राजीव पाठक ने बताया कि लाश भगवंती बाई (45) निवासी धवई की थी। उसकी शादी लोहरा गांव में हुई थी। एक बेटा होने के बाद करीब 20 साल पहले वह अपने पति को छोड़ मायके आ गई थी। 10 साल पिता और भाई के साथ रहने के बाद चितरंगी-कर्थुआ मार्ग पर घर बनाकर अकेले रहने लगी। यहां महिलाओं के शृंगार का सामान बेचने के साथ ही उसने पुराने कपड़े सिलाई और रजाई-गद्दे बनाकर गुजर-बसर शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी 21 साल के प्रिंस पुत्र राम सुग्रीव यादव और फिर 22 साल के अजीत पुत्र छोटका यादव निवासी धवई संबंध बन गए।

रुपए की चाहत बनी माैत की वजह
चितरंगी टीआई ने बताया कि प्रिंस को हिरासत में लिया गया तो उसने महिला से अपने और दोस्त अजीत के संबंधों का खुलासा किया। उसने बताया कि महिला कभी-कभी खर्च के लिए रुपए भी मांगा करती थी। उसे रुपए दे दिया करते थे, लेकिन धीरे-धीरे वह ज्यादा रुपयों की मांग करने लगी। उसने धमकाना भी शुरू कर दिया। कहती थी कि रुपए नहीं दोगे तो तुम्हारे परिवार वालों को हमारे संबंध के बारे में बता दूंगी।

रोज-रोज की धमकी से परेशान होकर प्रिंस ने अजीत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 27 अक्टूबर की शाम दोनों रस्सी लेकर घर पहुंचे और महिला को पकड़कर उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद रस्सी से गला घोंट दिया। पुलिस के अनुसार अजीत विवाहित है। दोनों छोटा मोटा काम करते हैं।

खबरें और भी हैं...