पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएमपी के सिंगरौली जिले में एक महिला का शव उसकी छत से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में परिवार पति व बच्चों से अलग रहती थी।
बीते दिन शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर आई थी। आस पड़ोस के लोगों ने जब दुर्गंध को महसूस की तो महिला के घर में जाकर देखा। पड़ोसियों को उसका शव छत पर संदिग्ध अवस्था में मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पीएम कराने के लिए भेज दिया है। शनिवार को शव का पीएम डॉक्टरों की विशेष टीम में किया जाएगा।
एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि चितरंगी थाना क्षेत्र के पड़री सोनरां निवासी काशीदूननिशा का शव उसी की घर के छत पर शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मिला। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला के पांच बच्चे हैं जो अपने पिता के साथ रहते हैं। महिला पिछले कई वर्षों से अकेली रहती थी। महिला के घर में एक व्यक्ति का आना जाना होता था। घटना के बाद उसका भी पता नहीं चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.