पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिले के बड़का गांव में रोड के किनारे बनी कच्ची नाली में एक 18 वर्षीय युवक का शव मिला है। इससे पहले एक महीने के अंदर मझौली नगर परिषद से लगे गांव ताला में एक अधेड़ पुरुष और एक महिला की लावारिस लाश मिली है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। आज दोबारा बड़का ढोल निवासी 18 वर्षीय युवक का शव गांव से दूर सड़क के किनारे बनी कच्ची नाली में पड़ा मिला।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप प्रसाद सेन (18) रोजाना की तरह ही 21 नवंबर को सुबह घर से ट्रैक्टर चलाने राजभान भूतिया के यहां गया था। जहां से रात 11 बजे खाना खाकर ट्रैक्टर मालिक के मोटरसाइकिल से घर आ रहा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जिसकी खोजबीन परिजनों द्वारा की जा रही थी। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। सुबह राहगीरों ने मोटरसाइकिल सहित नाली में शव देखा। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई परिजनों ने मझौली थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बघेल पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
टीआई के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। परिजनों द्वारा गांव के ही दो चार लोगों पर शक जताते हुए बताया गया है कि शिवराम गुप्ता पहले उसी के यहां मृतक ट्रैक्टर चलाता था। मृतक के पिता ने शंका जताते हुए हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस फ़िलहाल मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.