पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमप्र में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले विभिन्न संगठनों के साथ ही अब आशा कार्यकर्ताओं और सहयोगी भी हड़ताल पर उतर आईं हैं। इसी के चलते मंगलवार को शाजापुर में समस्त आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर थाली चम्मच बजाते हुए शहरी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। 10 मिनट तक चक्काजाम के बाद पुलिस की समझाइश के बाद हाईवे से रैली के रूप में थाली चम्मच बजाते हुए निकली।
थाली बजाकर सरकार को चेतावनी
जिला अध्यक्ष मोना प्रजापति ने बताया हम थाली बजाकर सरकार को चेतावनी दे रहे हैं और हमारी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा है। हमारी दो प्रमुख मांगे हैं जिसमें हमें परमानेंट किया जाएं और आशा और सहयोगियों का वेतन बढ़ाया जाएं। वेतन 10 हजार रुपए और 15 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए।
आशा वर्कर की अहम भूमिका
स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी विविध सेवाओं में आशा वर्कर की अहम भूमिका है। गर्भवती की 9 महीने तक स्वास्थ्य सेवा, प्रसूति के लिए अस्पताल पहुंचाना, प्रसूति पश्चात माताओं का मार्गदर्शन व बालकों का औषधोपचार करना। कोविड में भी महत्वपूर्व जिम्मेदारियां निभाईं है ।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.