पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराहुल गांधी के निलंबन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना दिया। उन्होंने कही पुतला दहन किया, तो कहीं रैली निकाली। विधायक कुणाल चौधरी ने सिस्टम पर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 महीने बाद लूट खसोट करने वालों को कोई बचाने नहीं आएगा, जब कांग्रेस का डंडा चलेगा।
अकोदिया में राहुल गांधी के निलंबन के विरोध में सभी कांग्रेसी विरोध कर रहे थे। इस दौरान कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 4 गुना लूट हो रही है, जनता पर अत्याचार भी हो रहा है। 4 महीने बाद फिर पहिया घूमेगा, यह याद रखना। तब कोई मंत्री-संत्री बचाने नहीं आएगा, जब कांग्रेस का डंडा चलेगा। उन्होंने बिजली कंपनी की तुलना कंजरो से की। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी कंजरो की गाड़ियां उठाकर ले जा रही हैं। जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
किसानों का कर्ज माफ किया- जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना ने कहा कि इस वर्ष कांग्रेस की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कहती है कि हमने कर्ज माफ नहीं किया। बल्कि 15 माह चली कांग्रेस सरकार में हमने किसानों का कर्ज माफ किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी हम जनता की सेवा करेंगे और गैस सिलेंडर 500 रुपए0 में दिलवाएंगे। इसके अलावा लाड़ली बहन योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे।
मौन रैली निकाल जताया विरोध
इसके पूर्व कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर मौन रैली निकाली। नगर के कई मार्गों से होती हुई टप्पा चौराहा पहुंची, जहां कांग्रेसियों ने काफी देर तक धरना देकर विरोध जताया। इसके बाद सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.