पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा के जिलाध्यक्ष बने अशोक:पदभार ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, मालवा पगड़ी पहना कर भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत

अकोदिया4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त कर उनकी जगह जिलाध्यक्ष की जवाबदारी अशोक नायक को सौंप दी है। जिन्होंने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व उनके काफिले का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और मालवा पगड़ी बांधकर नई जवाबदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक नायक पदभार ग्रहण समारोह के लिए जुलूस के रूप में रवाना हुए। जिनके साथ लंबे वाहनों के काफिले के साथ हजारों कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक के प्रथम अकोदिया नगर आगमन पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार की उपस्थिति में भाजपा अकोदिया मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में बस स्टैण्ड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

2023 में तीनों सीट जीतेंगे हम

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नायक ने कहा कि संविधान की रक्षा करते हुए कार्य करते चले जाएंगे। यही हमारी पार्टी का ध्येय है। उन्होंने कहा कि विकास भारतीय जनता पार्टी ने किया है और 2023 में हमें इसका प्रसाद जनता देगी। साथ ही जिले की तीनों सीटों पर भाजपा काबिज होगी।

राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा केवल ढोंग है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस जोड़ों यात्रा निकालना चाहिए। क्योंकि वर्तमान में खुद कांग्रेस बिखरी हुई है। आज गुजरात चुनाव में कांग्रेस कहीं दिखाई भी नहीं दे रही है।

इसीलिए राहुल जी गुजरात चुनाव से कन्नी काटने के लिए देश के दूसरे हिस्सों में नौटंकी कर रहे हैं। लेकिन इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला। कांग्रेस कहती है कि राहुल जी भारत जोड़ने निकले हैं, लेकिन उनकी यात्रा में ही देशविरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है बल्कि सफाया हो रहा है।

सलसलाई-गुलाना में भी किया स्वागत

सलसलाई और गुलाना में भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक नायक का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुलाना मंडल अध्यक्ष सूरजसिंह सिसोदिया, गुलाना मंडल के भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष भगवतसिंह मंडलोई, प्रेम पठारिया, मोहनसिंह मेवाड़ा, मोहनसिंह पठारिया, वीरेंद्र पाटीदार, महेंद्र गोवा, महेश ठाकुर, दिनेश परमार, राजेंद्रसिंह सिसोदिया, रमेश दिवान, रामगोपाल मेवाड़ा, आनंदसिंह मेवाड़ा, सचिन शर्मा, राजेंद्र मेवाड़ा, पिंटू परमार, जगदीश माली उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...