पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंतीन दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार को खुली कृषि उपज मंडी में उपज की आवक हुई, जिसमें सबसे ज्यादा गेहूं-चने की आवक अधिक रही। जिसके चलते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। इस दिन गेहूूं और चने की बंपर आवक रही।
मंडी सचिव मनोहरसिंह परमार ने बताया कि शुक्रवार को मंडी में बंपर आवक हुई है। जिनमें गेहूं के भाव गेहूं 1850 से 2400, सोया 4500 से 5200, चना 4200 से 4700, मसूर 5200 से 5700, रई 4400 से 4800, धना 6200 से 6700 रहे। वहीं आने वाले दिनों में भी इसी तरह की आवक बनी रहने की संभावना है।
किसान करने लगे खेतों का रूख
गत दिनों मौसम बदलने की वजह से किसान खेतो में व्यस्त थे और फसलों को सुरक्षित करने में लगे हुए थे। गनीमत रही कि मौसम ने फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और बंपर आवक हुई। जिसके चलते किसानों ने खेतों में खड़ी फसलों की कटाई की। वहीं जिन्होंने खेतों में फसलें काटकर रखी हुई थी उन्हें मंडी पहुंचाने का काम किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.