पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशहडोल के जयसिंहनगर में एक बार फिर हाथियों की वापसी के साथ उनके उत्पात की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार से इन हाथियों का मूवमेंट जयसिंहनगर रेंज अंतर्गत आने वाले गांवों के आसपास बना हुआ था। जो अब आज अमझोर रेंज में पहुंचा चुका है। इस झुंड में 10 हाथी शामिल हैं। वहीं इनकी वापसी के कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12 बजे यह हाथी दल जयसिंहनगर रेंज के ग्राम पंचायत कोठिगढ़, ग्राम नंदना के डोकन्नारा पहुंचा। जहां उन्होंने एक घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने मकान में काफी तोड़-फोड़ की है। इन हाथियों के हमले में जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया है, तो वहीं एक पुरूष घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में उपचार के लिए भर्ती है।
हाथियों ने पहले घर पर लगे कटहल खाया और उसके बाद उत्पात मचाते हुए घर के आंगन पर सो रहे पति-पत्नी पर हमला कर दिया। रेंजर अभिलाषा राव ने बताया कि, हाथियों ने द्रोपती सिंह, 40 वर्ष को पैरों से कुचल कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस हमले में उसके पति राम करण सिंह के मुंह-जबड़े में चोट आई है, जिसका उपचार अभी जारी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.