पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआदि गुरु शंकराचार्य की जयंती के उपलक्ष्य में आज जिले के जनपद गोहपारू के सभागार में एकात्म पर्व का आयोजन किया गया।
जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पांडेय ने संबोधित करते हुए आदि शंकराचार्य के जीवन दर्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म का पुनर्गठन और पुनरुद्धार किया है। उन्होंने सबसे पहले दक्षिण भारत में ‘वेदांत मठ’ की स्थापना की। जिसे प्रथम मठ ‘ज्ञान मठ’ कहा जाता है।
इसी प्रकार एकात्म पर्व में विकासखंड समन्वयक आलोक सोंधिया ने आदि शंकराचार्य के बारे में विस्तृत जानकारियों से अवगत कराया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संतोष तिवारी, एनजीओ के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार दुबे ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.