पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए, ओबीसी आरक्षण मामले में भाजपा पर जमकर बरसे।
आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से नगरी निकाय और पंचायत चुनाव टलते रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की गलत दिशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपा की कोर्ट में कमजोर पैरवी की वजह से ओबीसी वर्ग का नुकसान हुआ है, उनके साथ अन्याय हुआ है। कांग्रेस हर हाल में ओबीसी को अधिकार दिलाकर रहेगी, यह पार्टी का निर्णय है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ सिंह ने 11 मई को यह निर्णय लिया है कि पार्टी के आधार पर आगामी चुनाव में 27% ओबीसी वर्ग को आरक्षण देते हुए टिकट दी जाएगा। इस निर्णय को लेकर उन्होंने कमलनाथ सिंह का आभार भी व्यक्त किया। ओबीसी के बारे में भाजपा ने कोर्ट में भ्रामक और आधे-अधूरे तत्वों को प्रस्तुत किया है, जिससे उनका षड्यंत्र सफल हो सके।
वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वह बार-बार कहते हैं कि इस मामले में कांग्रेस ने पाप किया है। प्रदेश में उनकी सरकार है केंद्र में भी भाजपा ही काबिज है और संख्या भी पर्याप्त है। ऐसे में विधानसभा में ओबीसी संरक्षण प्रस्ताव पारित कर कानून बनाना चाहिए और केंद्र में इस पर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए था। जिससे इस पर कानून बने और आगे आने वाले समय में ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा हो सके। लेकिन ऐसा काम न करके, सिर्फ कांग्रेसी पर पाप और महापाप थोपना, सरासर अन्यायपूर्ण है। आरक्षण को लेकर कांग्रेस हमेशा सजग रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.