पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना अंतर्गत सिवनी-छिंदवाड़ा रोड पर स्थित फुलारा टोल नाके पर अज्ञात लोगों ने लाठियों से तोड़फोड़ की। वहीं टोल नाके पर कार्यरत एक कर्मचारी भी घायल कर दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। वहीं कुछ बदमाश बाइक पर सवार थे। जो तोड़फोड़ करने के बाद वहां से फरार हो गए। दरअसल फुलारा टोल टैक्स नाका अक्सर विवादों में रहता है। कुछ दिनों पूर्व भी टोल नाके में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।
यहां स्थानीय लोगों से विवाद भी होते रहता है। टोल नाके को हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी शासन-प्रशासन को पूर्व में आवेदन दिया था। थाना प्रभारी नवीन जैन का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। और सीसीटीवी फुटेज के आधार से आरोपियों की पहचान भी करने का प्रयास किया जा रहा है।
टोल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है कि किसी से उनका विवाद तो नहीं हुआ था। यदि किसी के ऊपर शंका हो तो उसकी भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल टोल में उत्पात मचाने वाले कौन थे? इस बात का पता नहीं लग पाया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.