पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसिवनी में मई माह लोगों पर कहर बरपा रहा है। सूरज अपने रौद्र रूप में दिखाई दे रहा है। वहीं बीते दिवस मंगलवार को सिवनी में लू का प्रकोप जारी रहा। भीषण गर्मी के साथ तेज उमस ने हलाकान कर दिया है। दिन की शुरूआत के साथ गर्मी का अहसास होने लगता है।
घर से बाहर झुलसाने वाली गर्मी
घर से बाहर निकलने पर लोगों को जलन और त्वचा को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। बीते दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री के पार दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर शरीर में जलन महसूस हो रही है। सूरज के तेवर तेज होने का असर अब सेहत पर पड़ने लगा है।
चल रही चुभने वाली गर्म हवाएं
गर्मी से बचने के सभी उपाय फेल हो रहे हैं। दिन भर दो से तीन किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर की ओर चलती रही। गर्म हवाओं ने लोगों को बेचैन कर दिया। दोपहर के बाद घरों से वहीं लोग बाहर निकल रहे हैं। जिनको जरूरी काम था। इससे सड़कें सूनी दिखीं।
घर के अंदर छूट रहे पसीने
धूप से बचने लोग घर पर पंखे कूलर चला रहे हैं। इसके बाद भी लोगो के पसीने छूट रहे हैं और गर्मी से राहत पाने तरह तरह के उपाय किये जा रहे हैं।
डॉक्टरों की सलाह
डाक्टरों के मुताबिक गर्मी में सीधे धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए। समय पर भोजन के साथ पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करने के साथ हमेशा टोपी पहनकर या छतरी लेकर धूप में जाए।
सिरदर्द, उल्टी जैसी दिक्कतें हो तो तुरंत अस्पताल जा कर डाक्टर से चैकअप कराना चाहिए। लू लगने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए सलाद में कच्चा प्याज, शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। साथ ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.