पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसिवनी जिले के कुरई में महिला से छेड़खानी करने एक युवक को एक वर्ष के कारावास और 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। दरअसल, एक महिला ने कुरई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह खेत जा रही थी तब एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इस घटना की जानकारी युवती ने परिजनों की दी। जहां परिवार वालों के साथ वही थाने पहुंची और अर्जुन इनवाती पिता परसाढी इनवाती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि अर्जुन ने उससे गलत काम करने की कोशिश की है। जिसके बाद महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। युवती के चीखने की आवाज सुनकर कुछ आसपास की महिलाएं एकत्रित हो गई। महिलाओं को आता देखकर आरोपी वहां से भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। और उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिकायत के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.