पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसिवनी मुख्यालय सहित जिले में मौसम का रुख अचानक बदल गया। जिले में तेज बारिश हुई, जिसके बाद वातावरण में ठंडक बढ़ गई। लगातार कुछ दिनों से सिवनी जिले में पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर था। जिससे लोग गर्मी के कारण परेशान हो रहे थे।
मौसम में बढ़ी ठंडक
आज अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोग तेज गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं बारिश से लोगों के दैनिक दिनचर्या के काम भी प्रभावित हो गए। घर से काम के लिए निकलने वाले लोगों को घर पर ही रुकना पड़ा। ऑफिस से घर आने वाले लोगों को काफी समय रुकना पड़ा। गर्मी से जहां लोगों को ठंडक महसूस हुई, वहीं बादल छटने के बाद तीखी उमस का सामना करना पड़ेगा। लोगों को चिपचिपाती हुई गर्मी का एहसास होगा।
खरीदी केंद्रों में रखा अनाज भीगा
इन दिनों जिले भर में गेहूं खरीदी चल रही है। किसान अनाज को खरीदी केंद्रों में तुलाई के लिए लाए हैं। अचानक हुई बारिश से अनाज भीग गया। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.