पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशनिवार दोपहर से शुरू हुआ शीतलहर का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान दिन का पारा 6 डिग्री लुढक गया है। शनिवार को दिन का तापमान जहां 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वह आज 12 डिग्री पर पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड के चलते आज सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। वहीं रात का तापमान लगातार 7 से 8 डिग्री के बीच चल रहा है।
आज सुबह से घना कोहरा छाया रहा और दिनभर धूप नहीं निकली। जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास हुआ। ज्यादातर लोग अपने घर पर ही आग जलाकर हाथ सेकते नजर आए। वहीं पिछले 5 दिनों के दौरान रात के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है।
नगरपालिका से अलाव जलाने की मांग
ठंड के मौसम में हर साल नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराई जाती थी लेकिन इस बार लापरवाही बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल, बस स्टैंड, रेन बसेरा सहित सार्वजनिक स्थानों पर रात होते ही लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुरते नजर आ रहे हैं। लोगों ने शीतलहर और ठंड को देखते हुए नगर पालिका से अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.