पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत सागर में रविवार को महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा वाहन रैली विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई, जो सिविल लाइन, पीली कोठी, बस स्टैंड, तीनबत्ती गौर मूर्ति, जामा मस्जिद, राधा टॉकीज, भगवानगंज, अंबेडकर चौराहा, कबूला पुल, परेड मंदिर, कलेक्टर बंगला, सिविल लाइन, पीली कोठी, होते हुए पीटीसी ग्राउंड पहुंची। जहां रैली का सामापन किया गया। 11 किमी लंबी तिरंगा यात्रा करने के बाद पीटीसी ग्राउंड में यात्रा में शामिल हुई महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमीं। चक दे इंडिया सॉग पर पुलिस अधिकारी व महिला जवानों ने जमकर डांस किया। उन्होंने रैली के दौरान शहर में हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी सपना त्रिपाठी, थाना प्रभारी उपमा सिंह, नेहा गुर्जर, संगीता सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर ने बताया कि हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत वाहन रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें विभाग की सभी महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुई। तिरंगा रैली के समापन अवसर पर डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों पर महिला अधिकारी व कर्मचारियों ने झुमकर डांस भी किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.