पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Sagar (MP) Rehli Janpad Panchayat Chunav Election 2022 Voting Update; BJP, Congress And Other Candidate

सागर की रहली जनपद पंचायत का चुनाव रिजल्ट:अंकित मिश्रा को मिला जन्मदिन का तोहफा, 25 साल की उम्र में बने सरपंच

सागरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संजरा ग्राम पंचायत के अंकित मिश्रा को अपने जन्मदिन के दिन बेहद खास तोहफा मिला। वे अपने गांव के सरपंच चुने गए। अंकित का 25 जून को 25वां जन्मदिन था। उनकी खुशियां उस समय दोगुनी हो गई, जब देर शाम उन्हें सरपंच पद के लिए निर्वाचित किया गया। यह सुनते ही उनके घर में जश्न का माहौल हो गया। पेशे से मजदूर अंकित का जन्म 25 जून 1997 को हुआ था। मतदान के दिन वे अपना जन्मदिन मना रहे थे। इस ग्राम पंचायत से 6 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें सबसे कम उम्र के अंकित मिश्रा ही थे। पंचायत में कुल 1172 मतपत्र पड़े। इनमें 535 अंकित को मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे परषोत्तम पटेल को 278 मत मिले। अंकित ने 257 मतों से चुनाव जीता। अंकित के पिता अनिल मिश्रा बताते हैं कि अंकित जन्मदिन के हिसाब से अभी 24 साल के हैं, लेकिन स्कूल में दाखिले के दौरान उसकी जन्मतिथि एक साल अधिक दर्ज हो गई थी।

13 सरपंच भाजपा समर्थित, कांग्रेस के केवल 2

रहली जनपद की 94 ग्राम पंचायतों में से 33 के नतीजे आ गए हैं। बाकी के नतीजे उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इनमें से 13 भाजपा समर्थित हैं। वहीं कांग्रेस समर्थित 2 सरपंच प्रत्याशियों ने चुनाव जीता। 94 में से 11 सरपंच निर्दलीय हैं। वहीं 5 सरपंचों की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

रहली जनपद पंचायत के विजयी सरपंच
क्रमांकग्राम पंचायतविजेता सरपंचपार्टी के समर्थक
1उदयपुरानिकिता राजपूतभाजपा
2कदलाश्रीबाई सौरभाजपा
3कांसल पिपरियासुनीता उर्फ़ क्रांति गौंडभाजपा
4किशनगडमायारानी पटेलस्पष्ट नहीं हैं
5खेजरा गढ़ाकोटाविद्यारानी सिंहस्वतंत्र
6खेजरारहलीप्रेमलता अवस्थीभाजपा
7खेरानामुरारीलाल लोधीभाजपा
8गुडाकलापुनीत भटेलेभाजपा
9घोघराकोमल आदिवासीस्वतंत्र
10चनौआबुजुर्गउमाशंकर कुर्मी
11चौरईमीराबाई लोधीभाजपा
12छिरारीराममिलन पटेलकांग्रेस
13जूनाप्रभारानी वारे
14झागरीविनीता सिंहस्वतंत्र
15दरारिया तिन्‍सीरामेश्वर गौंडस्वतंत्र
16धनगुवाकृष्ण कुमारीभाजपा
17नरेटादयाराम कोरीभाजपा
18नवलपुरगीता सिंह सौरस्वतंत्र
19पिपरिया गोपालशारदाभाजपा
20पिपरिया नरसिहअशोकरानी चढ़ारभाजपा
21बगासपुरासविता बाई गौंडस्पष्ट नहीं हैं
22बड़गानकल्पना सिंहस्वतंत्र
23बमनोदाराममनोहर पटेलस्वतंत्र
24बिछियासंतोष अहिरवारस्वतंत्र
25बेलईनासिर खानभाजपा
26रजवासब्रजेश कुर्मीस्वतंत्र
27रेवझाकेके राजपूतस्पष्ट नहीं हैं
28संजराअंकित मिश्रास्पष्ट नहीं हैं
29समनापुरा कलांसुनीता कुर्मीस्पष्ट नहीं हैं
30सहजपुरी खुर्दअवधरानी पटेलस्वतंत्र
31सहजपुरीकलाजयराम पडरयाभाजपा
32सागोनी बुन्‍देलाकमलेश पटेलकांग्रेस
33सिमरिया नायकद्वारका प्रसाद पटेलस्वतंत्र

करीब सात साल के अंतराल के बाद मप्र में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। जिले के रहली ब्लॉक में पंचायत चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। इस ब्लॉक की 94 ग्राम पंचायतों में 271 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। यहां पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले गए। मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। यहां प्रशासन मतगणना जल्दी कराने पर फोकस कर रहा है।

जिले का सबसे कम मतदान प्रतिशत

यहां अभी तक 68.4% मतदान हुआ। सागर जिले में यह मतदान का सबसे कम प्रतिशत है। इसमें पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी लगभग एक जैसी रही। महिलाओं ने 68.1% तो वहीं पुरुषों ने केवल 68.8% मतदान किया। यहां के छिरारी गांव के मतदान केंद्र पर कलेक्टर और एसपी पहुंचे। उन्होंने मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छिरारी मतदान केंद्र पहुंचे कलेक्टर और एसपी
छिरारी मतदान केंद्र पहुंचे कलेक्टर और एसपी

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप

सागर से एक जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि सहुआ पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान किया जा रहा है। ज्योति पटेल वॉर्ड नं. 10 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहीं हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि सहुआ और जरिया खिरिया में फर्जी मतदान कराया जा रहा है। कुछ लोग मतदाता के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। मैं मामले की निर्वाचन आयोग में शिकायत करूंगी। मेरे पास मतदान में फर्जीवाड़ा करने के वीडियो भी उपलब्ध हैं।

​​​​यहां के धनगुवा मतदान केंद्र पर सुबह पहले बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। यहां अभी तक कुल 38.2% मतदान हुआ। महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी लगभग बराबर दिखाई दी। महिलाओं ने जहां 35.9% तो पुरुषों ने 40.2% मतदान किया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो कि दोपहर तीन बजे तक चला। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती मतदान केन्द्रों पर शुरू हो चुकी है।

65 संवेदनशील केंद्र पर होगी अतिरिक्त सुरक्षा
रहली विकासखंड में 65 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 206 सामान्य मतदान केंद्र तैयार किए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। वहीं उड़नदस्ता की ड्यूटी लगाई गई है।

रहली जनपद पर एक नजर...

कुल मतदाता- 78274

जिला पंचायत सदस्य- 3

जनपद पंचायत सदस्य- 25

सरपंच- 94

पंच- 1243

मतदान केंद्र- 271

संवेदनशील मतदान केंद्र- 65

जानकारी सूत्रों के अनुसार है। अधिकृत रिजल्ट 14 जुलाई को निर्वाचन आयोग जारी करेगा।

यह भी पढ़िए...
सागर जनपद पंचायत की वोटिंग LIVE:लकवा भी नहीं रोक सका जिम्मेदारी निभाने से, व्हीलचेयर पर वोट देने आए बाबूलाल

सागर की केसली जनपद पंचायत की वोटिंग LIVE:59 ग्राम पंचायतों के 162 पोलिंग बूथ पर डाले जा रहे वोट