पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर और खुले मैदानों से होते हुए मध्य की ओर चल रही ठंडी हवाओं ने रविवार को दिन का तापमान गिरा दिया। रात के वक्त भी ठंडी सर्द हवाओं के साथ कोहरे का असर दोपहर तक बना रहा। बीच में हल्की धूप निकलने की वजह से राहत मिली, लेकिन ठिठुरन भरी ठंड रात तक महसूस होती रही।
दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड में लिए गए हैं। उधर, देर रात से सुबह तक विजिबिलिटी (दृश्यता) भी 100 मीटर ही रही। यानी तीनबत्ती से मस्जिद तक नहीं दिखाई दे रही थी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों ऐसे ही मौसम के बने रहने की संभावनाएं है। शनिवार रात को 11 बजे के बाद छाए कोहरे का असर रविवार सुबह 12 बजे तक बना रहा। धूप न निकलने की वजह से तापमान दोपहर तक स्थिर बना रहा।
हालांकि दोपहर 2 बजे के करीब धूप निकाली और तापमान धीरे-धीरे चढ़ने लगा। धूप ने ठंड से थोड़ी बहुत राहत दी, लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर सर्द हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया। लगातार 7 से 16 जनवरी तक दिन का तापमान सामान्य से लगातार नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। रात का पारा 6.0 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रिकॉर्ड में लिया गया है। 24 घंटे में रात के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट हुई है। सुबह की आर्द्रता 100% शाम की आर्द्रता 79% दर्ज की गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.