पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर से आ रही सर्द हवाओं के असर से सागर में ठिठुरन बढ़ी है। रविवार सुबह से शहर समेत अंचल में घना कोहरा छाया रहा। आसमान में बादलों का डेरा है। कोहरे से सड़क पर विजिबिलिटी कम हुई है। जिससे लाइट जलाकर वाहन चालक आवागमन करते नजर आए। रविवार सुबह से ही सागर में घने कोहरे के साथ सर्द हवाएं चली। जिससे मौसम में सर्दी ने अपने तेवर दिखाए। सड़क पर करीब 50 मीटर तक विजिबिलिटी रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों तक सागर का मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई है। दिन के तापमान में कमी आ सकती है। रविवार को सागर का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी रहने के कारण सुबह के समय कोहरा व धुंध बनी हुई है। रविवार को एक कमजोर आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है। इसके प्रभाव से सोमवार से आंशिक बादल छाने की संभावना है। इससे रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
मौसम में आगे क्या
पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं बादल छाने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 18 जनवरी को एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा। इसके असर से आगामी दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगडऩे की संभावना है। ठंड का असर बना रहेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.