पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से सागर में ठिठुरन बढ़ी है। वातावरण में घना कोहरा और बादल छाए हुए हैं। हवाएं चलने से कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सर्दी के इस सीजन में जनवरी माह में रविवार की रात सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह से मौसम में घना कोहरा छाया रहा। सड़क पर 50 से 100 मीटर तक की ही विजिबिलिटी रही। कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइटें जलाकर आवागमन करना पड़ा। वहीं सर्दी से बचाओ के लिए लोग अलाव जलाए आग सेंकते नजर आए। इस दौरान दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आद्र्रता करीब 90 प्रतिशत रही और न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण सागर में ठंड ने तेवर दिखाना शुरू हुए हैं। दिन में भी ठंड का अहसास होगा। अभी मौसम में कोहरा छाया रहेगा और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। एक नया सिस्टम मंगलवार से एक्टिव होने की संभावना है। जिसके असर से मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगडऩे के आसार बने हुए हैं।
कोहरे के कारण गड्ढे में गिरी स्कूटी
सागर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्य चल रहे हैं। यहां यूटीडी और तहसीली जाने वाले मार्ग पर गड्ढे खोदे गए हैं। रविवार रात बाजार से घर लौट रहे स्कूटी सवार को घने कोहरे के कारण गड्ढा नहीं दिखा। जिससे वह गड्ढे में जा गिरा। घटना देख राहगीरों ने उसे बचाया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.