पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में घर से लापता हुई गाय के अवशेष पहाड़ी पर मिले हैं। मामले में पशु पालक की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी अकरम पुत्र अब्दुल बारी कुरैशी उम्र 46 साल निवासी वार्ड 11 राहतगढ ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि दुधारू गाय भूरे कत्थई कलर की 8 अगस्त को घर से चरने के लिए छोड़ी थी। लेकिन देर शाम तक गायब वापस घर नहीं लौटी। मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र में गाय की तलाश की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच क्षेत्र के दो लोगों ने बताया कि गाय को ढाका पहाड़ी की ओर जाते देखा था। जानकारी मिलते ही फरियादी ढाका पहाड़ी पर गाय की तलाश करते हुए पहुंचा।
पहाड़ी क्षेत्र में तलाश के दौरान वहां गाय के कटे हुए अवशेष मिले। सिर, कान, पैर और चमड़ी देखकर फरियादी ने गाय की पहचान कर ली। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। खबर मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों का पंचनामा बनाया। फरियादी ने मंडी के लोगों पर गाय को काटने का संदेह जताया है। मामले में पुलिस ने फरियादी अकरम कुरैशी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.