पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर सागर जिले में शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत जिले में 5 लाख 87 हजार घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 8 हजार सरकारी और निजी कार्यालय भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। यह कार्य 13 से 15 अगस्त तक होगा। इसके लिए प्रशासन ने गांव-गांव तिरंगा झंडे पहुंचाए हैं। जिला पंचायत और जनपद पंचायत से ग्राम पंचायत में तिरंगा भेजे गए हैं। ग्राम पंचायतों द्वारा गांवों में नि:शुल्क घरों पर तिरंगा फहराया जा रहा है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ आज अटल पार्क से हुआ। अटल पार्क में सागर महापौर संगीता तिवारी समेत संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, कलेक्टर दीपक आर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यहां झंडावंदन कर हर-घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई।
अटल पार्क के बाद तीनबत्ती गौरमूर्ति पर भी ध्वजारोहण किया गया। अभियान के बाद शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हर-घर पर तिरंगा फहराने का काम शुरू हो गया है। 15 अगस्त तक जिले के 5.87 लाख घरों तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए करीब 4 लाख तिरंगा झंडों का वितरण किया जा चुका है। शेष तिरंगा झंडों की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। साथ ही तिरंगा को उतारते समय आदर और सम्मान का ध्यान रखें। तिरंगा झंडे को पूजा घर या फिर सुरक्षित स्थान पर रखें। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.