पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहटा ब्लॉक के देवरी फतेहपुर गांव में रहने वाली 2 महिला मजदूरों की हरियाणा में दर्दनाक मौत हो गई। जिस एंबुलेंस से महिलाओं के परिजन महिलाओं के शव लेकर दमोह आ रहे थे, वह एंबुलेंस भी टीकमगढ़ के सभी पलट गई, जिसमें एंबुलेंस में सवार परिजन भी घायल हो गए। ये महिलाएं हरियाणा के रेवाड़ी में अन्य मजदूरों के साथ बेसमेंट में खुदाई कर रही थीं। उसी समय मिट्टी धसक गई, जिसमें दबकर दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार रात शव को गांव लाया गया।
देवरी फतेहपुर गांव के कुछ मजदूर परिवार हरियाणा के रेवाड़ी में मजदूरी करते थे। जिनमें सुनीता पति रामभजन पटेल, रश्मि पिता रामलाल आदिवासी रेवाड़ी के गिरधारी काॅम्प्लेक्स के बेसमेंट खुदाई में लगे थे। बुधवार को अचानक मिट्टी धंस गई, जिसमें दोनों दब गईं। इनके अलावा टीकमगढ़ के भी एक मजदूर की दबने से मौत हो गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.