पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिले के खजुराहो-राजनगर के नेशनल हाइवे 39 और बमीठा-झांसी अंतर्गत राजनगर क्षेत्र के देवगांव टोल प्लाजा पर लगने वाले शुल्क पर टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को टोल प्लाजा से गुजरने पर शासन स्तर पर शुल्क छूट प्रदान की जाएगी।
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, जब से देवगांव टोल प्लाजा शुरू किया गया है तब से इसके आस-पास के लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां के लोगों से पूरा शुल्क लिया जाता है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी के साथ गुस्सा भी था। जिस पर राजनगर विधायक कुं.विक्रम सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर देवगांव टोल प्लाजा के आसपास के लोगों को टोल टैक्स में छूट प्रदान करने के लिए पत्र लिखकर मांग की थी। जिसपर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए पत्र जारी कर दिया।
इस पत्र के जारी होते ही स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और विधायक नाती राजा के प्रति आभार व्यक्त किया है। जहां अब आसपास के ग्रामीणों और लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.