पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिले के बांदानी गांव में पारिवारिक परेशानियों और व्यक्तिगत कारणों के चलते 35 वर्षीय महिला बेबी राजा ने घर में मच्छर मारने वाला लिक्विड पी लिया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जिसे डॉक्टरों ने पुरुष वार्ड में भर्ती किया है। उसे नमक का घोल पिलाया जा रहा है। ताकि उल्टी आ जाए और जहर बाहर निकाला जा सके।
परिजनों ने बताया कि महिला के पति करण सिंह की एक महीने पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही वह काफी परेशान थी। वह बेहद दुःखी और परेशान रहा करती थी। इन्हीं सब परेशानियों के चलते उसने आत्महत्या की कोशिश की। जिसे हम तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.