पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंविवाह सहायता योजना एवं मृत्यु की दशा में अंत्येष्टि सहायता योजना के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने जनपद पंचायत सीईओ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों पर 5 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। खुरई के जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह एवं बीना नगर पालिका की सीएमओ सुरेखा जाटव, खुरई के मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला, बांदरी नगर परिषद के सीएमओ पर अर्थदंड लगाया है।
अर्थदंड सागर कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा उक्त अर्थदण्ड विवाह सहायता योजना एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर अधिकारियों पर 5500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। बीना, खुरई व बांदरी के नगर पालिका के सीएमओ व खुरई के जनपद पंचायत के सीईओ को 3 दिन में उक्त राशि वसूल कर मद में जमा कर चालान की प्रति कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.