पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरतलाम के विक्रमगढ़ आलोट में धार्मिक स्थल पर पूजा करने को लेकर हुए विवाद के आरोपियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। विक्रमगढ़ में आज उपद्रव करने के आरोपियों के अवैध निर्माणों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी द्वारा निर्माण किए गए अवैध भवनों को जमींदोज किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई में 1 दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। आज सुबह से ही इस कार्रवाई के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। यही नहीं मध्य प्रदेश लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत उपद्रव में सार्वजनिक संपत्तियों को पहुंचे नुकसान की भरपाई भी इन आरोपियो से की जाएगी ।
यह था मामला
दरअसल 9 जनवरी की रात विक्रमगढ़ आलोट में एक धार्मिक स्थल पर पूजा करने की बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर आसपास की दुकानों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। विवाद कर रहे लोगों ने बिजली विभाग के विद्युत पॉइंट और किराना व्यापारी की दुकान को नुकसान पहुंचाया था। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे थे। उत्पात करने वाले लोगों को हिरासत मे लिया था। घटना के अगले दिन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी गौरव तिवारी भी विक्रमगढ़ पहुंचे थे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों ने दिए थे। इसके बाद मध्यपदेश लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.