पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगरोठ के साठखेड़ा गांव में पतंग लूटने के चक्कर में एक 14 साल के लड़के की मौत हो गई। बालक तालाब के पास पतंग लूटने के लिए दौड़ रहा था। दौड़ते-दौड़ते तालाब की पाल पर पहुंच गया। यहां उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सरफराज मंसूरी (14) जो साठखेड़ा के पनवाड़ी रोड का निवासी है। मकर सक्रांति के मौके पर घर से बाहर खेलने गया था। सरफराज साठखेड़ा तालाब की पाल पर कटी हुई पतंगे लूट रहा था। शाम 4 बजे पतंग लूटने के चक्कर में दौड़ते हुए बालक तालाब की पाल से फिसल कर पानी मे डूब गया। स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन तालाब की अधिक गहराई में डूबने के चलते उसे बचा नहीं पाए और उसकी मौत हो गई। शाम को तालाब से लाश निकाला और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
आगर मालवा में मांझे से घायल
वहीं आगर मालवा में चाइनीज मांझे से बाइक पर जा रहे युवक की नाक कट गई। युवक को अस्पताल में भर्ती किया। जहां उसका इलाज जारी है। ASI आर.एल. पवार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ौद रोड पर बाइक से जा रहा महेश लोहार (24) के सामने अचानक मांझा आ गया। महेश उसमें उलझ गया। हादसे में उसकी नाक कट गई। घायल को अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर्स ने महेश की नाक पर 10 टांके लगाए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.