पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरविवार शाम से ही घना कोहरा नजर आने लगा। सड़कों पर वाहनो के सामने धुंध बदलों की तरह उड़ती हुई दिखाई दे रही थी। इसी के चलते सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। विजिबलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। रविवार को आए बादल सोमवार को भी छाए रहे। सर्दी का सितम कुछ ऐसा है कि सुबह दोपहर और शाम में फर्क नजर नहीं आ रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी ठंड का असर रहेगा। शाम तक कुछ राहत मिल सकती है। शीत लहर के चलते फसलों में भी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के बाद ठंड से राहत मिल सकती है। रविवार को जहां तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया था। वही सोमवार को तापमान में 1 डिग्री का बदलाव हुआ। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान सुबह 10 बजे तक 14 डिग्री दर्ज किया गया। हालाकिं, जिले में बारिश के आसार नहीं हैं। लेकिन ठंड के तेवर सोमवार को भी ऐसे ही देखने को मिलेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.