पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपति की लंबी आयु की कामना को लेकर महिलाओं ने सौलह श्रंगार कर गणगौर की पूजा-अर्चना की। शहर के यशवंत नगर और मुखर्जी नगर में अग्रवाल और महेश्वरी समाज की महिलाओं द्वारा अपने घरों पर गणगौर की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा। इन दिनों गणगौर का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दौरान महिलाएं अपने अमर सुहाग की कामना कर 16 दिन गणगौर पूजन कर व्रत करती है।
अग्रवाल महिला मंडल की सपना अग्रवाल ने बताया कि यशवंत नगर में निज निवास पर गणगौर कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिसके अंतर्गत महिलाओं ने गणगौर माता के गीत गाने के साथ नृत्य कर ईसर और गौरा की झांकी सजाई। वहीं तोरण, वरमाला, अगवानी आदि रस्मों -रिवाजों से कार्यक्रम को सजाया गया।
इस दौरान नखराली म्हारी गणगौर, म्हारी गणघोरिया को लाख भरो चुड़ला आदि मनमोहक गीत गाकर और काजलियो, घूमर और कालबेलिया नृत्य करके गणगौर माता को प्रसन्न कर सुहाग की कामना की। कल शहर के मुखर्जी नगर और यशवंत नगर से अग्रवाल समाज और महेश्वरी समाज की महिलाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मिश्र तालाब गाजे बाजे के साथ पहुंचेगी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.