पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

​​​​​​​लाश के पास मिली शराब की बोतल:कुरावर के जंगल में सिर पर पत्थर मारकर महिला की हत्या

रायसेन2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कुरावर के जंगल में मृत मिली महिला। - Money Bhaskar
कुरावर के जंगल में मृत मिली महिला।

शुक्रवार सुबह 8.30 बजे नकतरा-सुल्तानपुर रोड पर कुरावर जोड़ के जंगल में एक महिला की लाश मिली है। महिला की हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई है। लाश के पास ही शराब की बोतलें भी मिली हैं। इससे प्रतीत होता है कि हत्या करने वाला व्यक्ति महिला का परिचित है और वह उसके साथ यहां पर आई थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला शराब पीने की आदी थी। उसकी हरकतों के कारण पति ने उसे छोड़ दिया था। महिला की पहचान सुल्तानपुर के गांव कमका निवासी गौरा बाई पत्नी प्रीतम सिंह आदिवासी 45 साल के रूप में हुई है। पुलिस महिला के साथ ज्यादती इंकार कर रही है।

जंगल में महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, बेगमगंज एसडीओपी सुनील बरकड़े, देवनगर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा और सुल्तानपुर थाना प्रभारी रंजीत सराठे मौके पर पहुंचे। सबूत जुटाने के लिए विदिशा से एसएफएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके द्वारा हर पहलू से जांच पड़ताल की गई। इसके बाद महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया।

बाइक पर बैठकर नकतरा आई थी महिला, उसे लाने वाले की तलाश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि सुल्तानपुर के कमका गांव की रहने वाली मृत महिला गुरुवार को बाइक पर बैठकर नकतरा तक आई थी। बाइक सवार व्यक्ति के साथ यह महिला काफी देर तक नकतरा क्षेत्र में देखी गई थी और वापस उसी के साथ लौटकर गई थी। यह जानकारी पुलिस ने जुटा ली है और शीघ्र ही उस व्यक्ति को भी पकड़ लिया जाएगा। उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दलों को रवाना कर दिया गया है।