पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आसमान में अलग ही नजारा:चांद के साथ चमका शुक्र जोड़ी बनाते दिखे ग्रह-उपग्रह

रायसेन2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार रात चंद्रमा और शुक्र पास-पास नजर आए। - Money Bhaskar
शुक्रवार रात चंद्रमा और शुक्र पास-पास नजर आए।

शुक्रवार को आसमान में अलग ही नजारा दिखाई दिया, जब चंद्रमा के नीचे शुक्र तारा भी बड़े आकार में चमकता हुआ दिखाई दिया। परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार की शाम शुक्र के साथ आपस में जोड़ी बनाते हुए दिखाई दिया। इस अद्भुत नजारे को लोगों ने कैमरों में भी कैद किया। हंसियाकार मुस्कुराता चंद्रमा के ठीक नीचे सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र ने सभी लोगों का ध्यान खींचा।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इनमें से वीनस अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलो मीटर दूर था और माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। वहीं चंद्रमा 3 लाख 79 हज़ार किमी दूर था। दूर रहते हुए दस प्रतिशत चमक के साथ था। सारिका घारू ने बताया कि दूरी में इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था कि वे जोड़ी बनाते नज़र आ रहे थे।