पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीणा समाज के आराध्यदेव का समाजजनों ने मनाया प्रकट उत्सव:शहर में निकाली शोभायात्रा, समाज में व्याप्त कुरीतियां दहेज प्रथा विषयों पर की चर्चा

रायसेन2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

रायसेन में शुक्रवार को मीणा समाज सेवा संगठन द्वारा मीणा समाज के आराध्य देव भगवान मीनेष जी का प्रकट उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी समाज बंधुओं द्वारा यशवंत गार्डन से ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा शहर के सागर तिराहे महामाया चौक होते हुए दशहरा मैदान से यशवंत गार्डन पहुंची यहां पर समापन हुआ उसके पश्चात सभी समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा सभा को संबोधित करते हुआ कहा की शिक्षा स्वास्थ एवं समाज में व्याप्त कुरीतियां दहेज प्रथा आदि विषयों पर चर्चा की।