पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माहेश्वरी समाज की महिलाएं निकालेंगी शोभायात्रा:ईसर पूजे पार्वती.. भांवर पूजण दो गणगौर...गीत गाकर की पूजा

रायसेन2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को यशवंत नगर में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने की गई गणगौर पूजा-अर्चना की। - Money Bhaskar
शुक्रवार को यशवंत नगर में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने की गई गणगौर पूजा-अर्चना की।

ईसर पूजे पार्वती.. म्हारा बाबाजी मांडी गिणगौर..भांवर पूजण दो गणगौर जैसे पारंपरिक गीतों के साथ अग्रवाल-माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने गणगौर की पूजा की। पूजन के लिए महिलाओं ने 16 श्रृंगार किया। शनिवार को महिलाएं शोभायात्रा निकालेंगी।

यशवंत व मुखर्जी नगर में शुक्रवार को अग्रवाल और माहेश्वरी समाज की महिलाएं अमर सुहाग की कामना कर 16 दिन का व्रत कर पूजन कर रही हैं। अग्रवाल महिला मंडल की सपना अग्रवाल ने बताया यशवंत नगर में निज निवास पर गणगौर सिंजारा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया । महिलाओं ने गणगौर माता के गीत गाने के साथ नृत्य कर ईसर और गौरा की झांकी सजाई। वहीं तोरण, वरमाला, अगवानी सहित अन्य रीति-रिवाजों को निभाया । महिलाओं ने में गणगौर ईसरली की पूजा अर्चना करके उन्हें झाले दिए।