पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। ब्लॉक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डरो मत अभियान के तहत शनिवार को केंद्र सरकार का पुतला जलाया। अंबेडकर चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
मंडलम अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगू ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले में जगह-जगह धरना प्रदर्शन और पुतला दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस क्रम में युवा ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश यादव और ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजू ने बताया कि उनके नेता राहुल गांधी के सम्मान में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन की अभी शुरुआत की है। जबकि आगे केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ और अधिक उग्र आन्दोलन किए जाएंगे।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुरजीत सिंह बिल्ले, विनोद ईरपांचे, वीरेंद्र मीणा, उत्तम यादव, महेंद्र धाकड़, सरपंच राजू मेहरा, चंद्रशेखर गुप्ता, विक्रांत राय, अमर पठारी, राजेश खटीक, अनिल पटेल, पंकज नागरानी और विजय यादव सहित ब्लॉक के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.