पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसा:एक घंटे में तीन सड़क दुर्घटनाएं, एक की मौत दो घायल, एक रेफर

बरेली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में शुक्रवार रात 8 से 9 बजे के बीच अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल है, जिन्हें रेफर किया गया है। पहली सड़क दुर्घटना चार गांव बस स्टैंड की है, जहां गिरधारीलाल कहार पिता मुन्नालाल कहार 40 वर्ष शराब के नशे में सड़क पार कर रहा था। इस दौरान वह किसी वाहन से टकरा गया। उसे सिविल अस्पताल ले आया गया, जहां डॉक्टर एलएल अहिरवार ने प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल एम्स रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना सलैया जोड़ पर हुई है।

यहां ओंकार सिंह पिता गोपाल सिंह निवासी सलैया 40 वर्ष और भाई साहब पिता बड़े लाल ककोडिया 28 वर्ष मोटरसाइकिल से गिर गए। दोनों शराब के नशे में थे, जिन्हें 108 की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उपचार चल रहा है। तीसरी घटना बटेरा मार्ग की है, जहां एक युवक एक्सीडेंट के बाद मोटरसाइकिल के साथ सड़क पर घायल अवस्था में मिला, जिसे हंड्रेड डायल से सिविल अस्पताल लाया गया। जांच उपरांत डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।