पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपन्ना में पेयजल संकट इंसानों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी मुसीबत बन गया है। पानी की तलाश में भटकते हुए पशु दलदल में फंस रहे हैं। पन्ना नगर की कमला बाई तालाब में शनिवार की देर शाम एक भैंस पानी की तलाश करते करते दलदल में जा फंसी और पूरी रात वहीं फंसी रही।
वही जब रातभर भैंस घर नहीं पहुंची तो भैंस का पालक गोविंद सिंह यादव निवासी हीरापुर टपरियन अपनी भैंस को ढूढ़ते-ढूढ़ते तालाब में पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से भैंस को दलदल से निकालने का प्रयास शुरू किया गया।
करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद भैंस दलदल से निकल सकी। वहीं भैंस को निकालने में जुटे लगभग दर्जन भर लोग कीचड़ से लथपथ हो गए।
बता दें कि पन्ना में वर्तमान में दिन प्रतिदिन जल संकट गहराता रहा है। जो पशु पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए भी मुसीबत बन चुका है। इंसान अपने लिए तो पानी का जुगाड़ कर लेते है। लेकिन पशुओं की देखभाल उनकी फिक्र किसी को नहीं है। यही कारण है कि अब पशु पानी की तलाश में दर-दर भटक रहे है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.