पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपन्ना के हिंदू जागरण मंच के योगेंद्र भदौरिया और बिहारी जू मंदिर के पुजारी अरुण गंगेले ने एक महिला का विवाह कर मानवता की मिसाल पेश की है।
बंजारा समाज की महिला पन्ना के रानीगंज मोहल्ले की रहने वाली है। जिसके माता-पिता का निधन 5 साल पहले हो गया था। माता पिता के निधन के कुछ साल बाद इस महिला के पति का भी निधन हो गया था। पति के निधन के बाद महिला मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने लगी।
महिला के विषय में जानकारी नगर के समाजसेवी योगेंद्र भदौरिया और बिहारी जू मंदिर के पुजारी अरुण गंगेले को लगी। उन्होंने महिला का घर बसाने का प्रयास शुरू कर दिया। जिसमें नगरवासियों ने अपना पूरा सहयोग दिया। शहडोल जिले के व्यवहारी ग्राम के रहने वाले युवक के साथ महिला का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें बिहारी जू मंदिर के पुजारी पंडित अरुण गंगेले ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न करवाया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.