पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिले की सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भितरी मुटमुरु में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सीधे एक कच्चे मकान में जा घुसी। जिससे गरीब आदिवासी का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और घर में रखा घर गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दब गया। जिससे एक गरीब परिवार बेघर हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य बच गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्दा की तरफ से सलेहा की ओर आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई।और भितरी मुटमुरु गांव में सड़क के किनारे में बने रामनरेश आदिवासी के कच्चे मकान में जा घुसी। इस हादसे में मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घर मे उपस्थित परिवार के लोग सकुशल सुरक्षित बच गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची सलेहा थाना पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया।
हादसे में रामनरेश आदिवासी का कच्चा मकान पूर्व से क्षतिग्रस्त हो गया। घर गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दब गया। इस घटना में एक गरीब परिवार बेघर हो गया है।और उसके पास आज के खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। हालांकि, बस को आते देख सभी परिवार के सदस्य घर से बाहर भाग गए थे। जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.